गैंगस्टर पपला गुर्जर की कड़ी सुरक्षा के बीच महेन्द्रगढ़ कोर्ट में हुई पेशी

By Sahab Ram
On: October 4, 2021 12:49 PM
Follow Us:

गैंगस्टर पपला गुर्जर की कड़ी सुरक्षा के बीच महेन्द्रगढ़ कोर्ट में हुई पेशी

राजस्थान और हरियाणा के नामी गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर की सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच महेन्द्रगढ़ कोर्ट में हुई थी पेशी । पपला की पेशी को देखते हुए महेन्द्रगढ़ कोर्ट में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। साथ ही नारनौल की नसीबपुर जेल से लेकर महेन्द्रगढ़ कोर्ट तक के सफर के दौरान भी बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई। दोपहर के समय पपला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे कोर्ट ने 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

वास्तव में 8 सितंबर 2017 को मर्डर के मामले में विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को महेन्द्रगढ़ की इसी एसडीजे कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस के जवान पहुंचे थे। पेशी पर ले जाते वक्त कोर्ट परिसर में पपला के साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी थी। जिसमें एक पुलिसकर्मी काफी समय तक घायल रहा और बाद में उसकी उपचार के दौरान मौत भी हो गई थी। इसके अलावा भी दो मामले उसपर दर्ज है। जिन मामलों में उसे आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने पपला को 7 दिन के रिमांड पर भेजा है। अब उसे 11 अक्टूबर को पेश किया जाएगा।

पपला उस वक्त सुर्खियों में आया था जब उसके साथियों ने सितंबर 2019 को बहरोड़ थाना पर एके-47 से हमला कर उसे छुड़ा लिया था। इसी साल फरवरी में राजस्थान की स्पेशल फोर्स ने उसे महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया था। उसके बाद से ही पपला को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में रखा गया था। जुलाई 2021 में पपला के वकील ने नारनौल कोर्ट में अर्जी दाखिल कर अपील की थी कि महेन्द्रगढ़ जिले में उसपर काफी मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें पुलिस ने अभी तक उसे प्रोडक्शन वारंट पर नहीं लिया। जिसके बाद नारनौल कोर्ट ने उसे 30 अक्टूबर को पेश करने का आदेश दिया था। अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से निकलने के बाद पपला नारनौल कोर्ट में पेश हुआ और उसी दिन पपला को नारनौल की नसीबपुर जेल में ही रखने के आदेश हुए। अब महेन्द्रगढ़ जिले में दर्ज पपला के खिलाफ मुकदमों में पुलिस उसकी गिरफ्तारी डाल रही है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment