कोसली में विधायक लक्ष्मण यादव ने स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत

By Sahab Ram
On: October 2, 2020 2:59 PM
Follow Us:

कोसली में विधायक लक्ष्मण यादव ने स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री
कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने देश की दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नमन करते हुए उन्हें याद  किया। नाहड़ रोड़ स्थित  कैम्प कार्यालय में विधायक लक्ष्मण सिंह  यादव और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प और माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर प्रदेश सरकार की ओर से चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत
विधायक लक्ष्मण यादव ने गांव भाकली में सीवर सफाई की नई मशीन का उद्घाटन कर स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ भी किया।
स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती मना रही हैं। जिसके तहत महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश को जन जन तक पहुंचाना है और गांधी जी के स्वच्छता के सपने को साकार करना है। उन्होने कहा कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम में महात्मा गांधी का योगदान अतुलनीय रहा है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सीवर सफाई के लिए इस मशीन से उपलब्ध होने से भाकली के लोगों को लाभ होगा। सीवर जाम की समस्या से भी अब लोगों को मुक्ति मिल जाएगी।
 यादव ने कहा कि वर्ष 1965 में पाकिस्तान से युद्ध के बाद जब देश में सूखा पड़ा तो इन विषम परिस्थितियों से उबरने के लिए शास्त्री जी ने देशवासियों से एक दिन का उपवास रखने का अनुरोध किया। उन्होंने महिलाओं को
रोजग़ार देने की दिशा में सबसे पहले काम किया और  महिलाओं को ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जोडक़र एक नए अध्याय की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री 19 महीने तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। इन 19 महीनों में उन्होंने दुनिया को हर क्षेत्र में भारत की शक्ति का अहसास कराया। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री की सादगी अपने आप में बड़ी मिसाल है और इसी सादगी और देशभक्ति के बल पर वह देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने युवा पीढ़ी से ऐसे महान पुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश सेवा का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला पार्षद शारदा यादव, भाजपा नाहड़ मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला,  ब्लाक समिति सदस्य बाबूलाल व अरुण यादव, अशोक लुखी, कृष्ण कुमार बिसोहा, रामेश्वर दत्त, मास्टर सुरेश, बीरभान, रामफल रणबीर सिंह सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment