कोरोना के चलते सैनिक अस्पताल जयपुर व हिसार में स्थगित किए मेडिकल रिव्यू 19 जून से होंगे शुरू

By Sahab Ram
On: June 12, 2021 2:14 PM
Follow Us:

कोरोना के चलते सैनिक अस्पताल जयपुर व हिसार में स्थगित किए मेडिकल रिव्यू 19 जून से होंगे शुरू

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

–19 से 26 जून तक सैनिक अस्पताल हिसार तथा 28 जून को सैनिक अस्पताल जयपुर द्वारा किया जाएगा मेडिकल रिव्यू
–मेडिकल रिव्यू के लिए रिपोर्ट न करने वाले उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे अनुपस्थित
रेवाड़ी, 12 जून। सैनिक अस्पताल जयपुर व हिसार में अस्थायी रूप से स्थगित किए मेडिकल रिव्यू 19 जून से शुरू किए जा रहे हैं। दादरी सेना भर्ती कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार जिन उम्मीदवारों के मेडिकल रिव्यू कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के चलते सैनिक अस्पताल जयपुर व हिसार द्वारा स्थगित कर दिए गए थे, उन्हें अब कवर किया जाएगा।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

जिन उम्मीदवारों का मेडिकल रिव्यू नहीं हुआ है वे सैनिक अस्पताल हिसार में 19 जून को आरएमडी संख्या 1001 से 1291 तक उपस्थित हो। इसी प्रकार 21 जून को आरएमडी संख्या 1297 से 1663 तक, 22 जून को आरएमडी संख्या 1617 से 1863 तक, 23 जून को आरएमडी संख्या 1866 से 2099 तक, 24 जून को आरएमडी संख्या 2101 से 2321 तक, 25 जून को 2325 से 2517 तक और 26 जून को आरएमडी संख्या 2523 से 2690 तक तथा सैनिक अस्पताल जयपुर में 28 जून को आरएमडी संख्या 1058 से 2677 तक के उम्मीदवार अपना मेडिकल रिव्यू करवाने के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
मेडिकल रिव्यू के लिए निर्धारित तिथि पर रिपोर्ट न करने वाले उम्मीदवार को संबंधित सैनिक अस्पताल की ओर से अनुपस्थित घोषित कर दिया जाएगा।

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment