किसान महापंचायत के कारण पुलिस ने कई रूटों को किया डायवर्ट

By Sahab Ram
On: October 16, 2021 6:35 AM
Follow Us:

किसान महापंचायत के कारण पुलिस ने कई रूटों को किया डायवर्ट

रोहतक में आज किसान महापंचायत होनी है, जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। आमजन की परेशानी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर आने और जाने वालों वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर दिए हैं। इसको लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है। किसानों की ओर से भी अपनी महापंचायत की सभी तैयारियां की गई हैं।

महापंचायत के लिए मकडौ़ली टोल प्लाजा पर आधे किलो मीटर से ज्यादा लंबा टेंट लगाया गया है। वाहनों के लिए रोहतक-गोहाना मार्ग बंद कर दिया गया है। पुलिस ने जारी एडवाइजरी में वाहन मालिकों को सलाह दी है कि वे गोहाना रूट का प्रयोग न करें।

भारी वाहनों के आने व जाने के लिए रूट

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल
  • चंडीगढ़, पानीपत से रोहतक

चंडीगढ़, करनाल, पानीपत से रोहतक आने वाले वाहन पानीपत से कुंडली, केएमपी, आसौदा, सांपला होते हुए रोहतक पहुंचेंगे। इसी प्रकार रोहतक से पानीपत जाने वाले वाहन रोहतक से सांपला, आसौदा, केएमपी, कुंडली होते हुए जाएंगे।

  • चंडीगढ़, पानीपत से झज्जर, रेवाड़ी

चंडीगढ़, करनाल, पानीपत से झज्जर व रेवाड़ी की तरफ आने वाले वाहन पानीपत से कुंडली, केएमपी होते हुए झज्जर व रेवाड़ी आ सकेंगे। इसके अलावा पानीपत से सोनीपत, खरखौदा, सांपला होते हुए झज्जर, रेवाड़ी पहुंचेंगे। इसी प्रकार झज्जर, रेवाड़ी की तरफ से पानीपत, चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले वाहन केएमपी का प्रयोग करते हुए या झज्जर से सांपला, खरखौदा, सोनीपत होते हुए अपने-अपने गंतव्य तक जांएगे।

  • भिवानी से पानीपत

भिवानी से पानीपत जाने वाले वाहन भिवानी से महम, लाखनमाजरा, गोहाना होते हुए आएंगे। इसी प्रकार पानीपत से भिवानी आने वाले वाहन पानीपत से गोहाना, लाखनमाजरा, महम होते हुए जाएंगे।

  • झज्जर से गोहाना

झज्जर से गोहाना जाने वाले वाहन झज्जर से सांपला, खरखौदा होते हुए पहुंचेंगे। इसी प्रकार गोहान से झज्जर की तरफ आने वाले वाहन गोहाना से खरखौदा, सांपला होते हुए जाएंगे।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी
  • दादरी, कलानौर से पानीपत

दादरी, कलानौर से पानीपत जाने वाले वाहन कलानौर से महम, लाखनमाजरा, गोहाना होते हुए आ सकेंगे। इसी प्रकार पानीपत से दादरी, कलानौर आने वाले वाहन पानीपत से गोहाना, लाखनमाजरा, महम होते हुए कलानौर, दादरी जाएंगे।

  • गोहाना से रोहतक

गोहाना से रोहतक आने वाले वाहन गोहाना से खरखौदा होते हुए या गोहाना से लाखनमाजरा होते हुए रोहतक आ सकेंगे। इसी प्रकार रोहतक से गोहाना जाने वाले वाहन रोहतक से लाखनमाजरा या खरखौदा होते हुए जाएंगे।

  • गोहाना से महम

गोहाना से महम आने वाले वाहन गोहाना से लाखनमाजरा होते हुए आएंगे। इसी प्रकार महम से गोहाना जाने वाले वाहन लाखनमाजरा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

  • गोहाना से सांपला

गोहाना से सांपला आने वाले वाहन गोहाना से खरखौदा होते हुए आएंगे। इसी प्रकार सांपला से गोहाना जाने वाले वाहन सांपला से खरखौदा होते हुए आ सकेंगे।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment