कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नाईट डोमिनेशन अभियान

By Sahab Ram
On: October 4, 2020 2:09 PM
Follow Us:

कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए  नाईट डोमिनेशन अभियान

रेवाडी पुलिस द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए गत रात्री को 10 बजे से सुबह 4 बजे तक रात्री गस्त और नाकाबंदी की गई. जिसमें जिला पुलिस रेवाड़ी द्वारा चैकिंग पार्टियां और नाकाबंदी करके विभिन्न स्थानों पर चैकिंग की गई. जो प्रत्येक थाना क्षेत्र के अनुसार अपराध की रोकथाम के लिए पर्यवेक्षण अधिकारी, प्रबंधक थाना और चौकी इंचार्ज और थाना चौकी में तैनात फ़ोर्स नाकाबंदी और चैकिंग में रही. पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों और नाकाबंदी पर आने जाने वाले वाहनों को गहनता से चैक किया गया.

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

पुलिस अधीक्षक महोदय  अभिषेक जोरवाल ने नाईट डोमिनेशन के दौरान स्वयं जिला रेवाडी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. नाईट डोमिनेशन के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस नाके, राईडर व् पीसीआर को चैक किया गया. चैकिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने अधिकारी एवं कर्मचारियों को मेहनत, ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ पुलिस कार्य करने के लिए निर्देश दिए.

 अभिषेक जोरवाल पुलिस अधीक्षक रेवाडी ने कहा की जिला पुलिस द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समय समय पर इस प्रकार के अभियान चलाये जायेंगे. पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा की समय समय पर नाईट डोमिनेशन करने पर आपराधिक और असामाजिक तत्वों में इस बात का भय भी बनता है की वह कोई गलत काम न करें. भविष्य में भी नाईट डोमिनेशन करके कानून व्यवस्था को पूर्ण रूप से नियंत्रित रखने के लिए अपराधों और अपराधियों पर लगाम हेतु प्रयास जारी रखें जायेंगे.

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment