
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितम्बर को भारत बंद का आह्वान किया जा रहा है. रेवाड़ी जिले में इसका कितना असर होगा ये कल देखना होगा . इस बीच सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये है. वहीं पुलिस प्रशासन की तरफ से ट्रेफिक एडवायजरी जारी की है. रेवाड़ी पुलिस ने वाहन चालकों के लिए एडवाईजरी करते हुए अपील की है कि वे 27 सितम्बर को राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (दिल्ली-जयपुर) पर सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक यात्रा करने से बचें। अत्यधिक आवश्यक होने पर वाहन चालकों के लिए पुलिस ने डायवर्ट रूट जारी कर वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए हैं, जिससे दिल्ली से जयपुर की यात्रा कर सकते हैं। हालांकि तीनों अध्यादेशों को लेकर 13 दिसंबर 2020 से राष्ट्रीय राजमार्ग -48 जयसिंह पुर खेडा बॉर्डर पर किसान संगठनों द्वारा धरना देकर बन्द किया हुआ है। सिर्फ दिल्ली से जयपुर सर्विस लाईन चल रही है।
एनएच-352… टोल भी फ्री कराने का आह्वान
दिल्ली-जयपुर हाईवे के साथ ही बावल-रोहतक हाईवे पर भी किसानों का प्रदर्शन होगा। संगठनों ने गंगायचा टोल प्लाजा को भी फ्री करने का आह्वान किया गया है। इससे बावल-रोहतक हाईवे 3852 पर टोल के पास भी कुछ देर के लिए असर पड़ सकता है। इसलिए स्थिति का पता करके ही इस ओर से निकलें। हालांकि इस हाईवे को किसान संगठन पूरे आंदोलन के दौरान अधिक देर तक बाधित नहीं कर पाए हैं।
इसके आलावा पूर्व मंत्री कप्तान अजय यादव ने भी बंद का समर्थन किया है . जिन्होंने दुकानदारों से बाजार बंद भारत बंद का समर्थन करने का आह्वान किया है . कप्तान अजय यादव ने कहा है कि महाराणा प्रताप चौक से शुरू करके बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी .
जयपुर की ओर यात्रा के लिए 5 विकल्प…
- दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहन धारूहेड़ा के 75 फुटा रोड से होकर भिवाड़ी, टपूकड़ा, तिजारा, किशनगढ़-खैरथल, ततारपुर चौराहा होते हुए कोटपूतली में एनएच-48 पर पहुंच सकते हैं।
- दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहन गढ़ी बोलनी (कसोला) चौक से एचपी पेट्रोल पम्प के सामने से पुल के नीचे से गढ़ी बोलनी-कोटकासिम-किशनगढ़-ततारपुर चौराहा से होते हुए कोटपूतली में एनएच-48 पर जा सकते हैं।
- दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहन बनीपुर चौक से बावल-पावटी बांध शाहजहांपुर होकर एनएच-48 पर कोटपुतली-जयपुर की तरफ यात्रा कर सकते हैं।
- रेवाड़ी से जयपुर कि तरफ जाने वाहन गढ़ी बोलनी, कोटकासिम, खैरथल अलवर के रास्ते से जयपुर की यात्रा कर सकते हैं।
- रेवाड़ी से बहरोड, नीमराणा जयपुर कि यात्रा करने वाहन चालक कुंड मांढण के रास्ते से बहरोड, नीमराणा जयपुर की सुरक्षित यात्रा कर सकते हैं।










