कम्पनी कर्मचारी से मारपीट करके मोबाईल छिनने के मामले मे एक और आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: September 9, 2021 12:05 PM
Follow Us:

कम्पनी कर्मचारी से मारपीट करके मोबाईल छिनने के मामले मे एक और आरोपी गिरफ्तार

थाना कसौला पुलिस ने कम्पनी कर्मचारी से ड्यूटी पर जाते समय रास्ते मे मारपीट करके मोबाईल फोन छिनने के मामले मे कार्यवाही करते हुए एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बावल के मोहल्ला वैधवाडा निवासी योगेश उर्फ गोलू के रुप मे हुई है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

जांचकर्ता ने बतलाया की शिकायतकर्ता जीतराम निवासी ततारपुर अलवर ने अपनी पुलिस मे दी हुई शिकायत मे बतलाया की मैं SAPVOH INDIA PVT LTD में काम करता हूँ और मैं सुठाना गांव में किराये पर रहता हूँ गत 07 सितम्बर को मैं अपने किराये के मकान से अपनी ड्युटी पर जा रहा था जब मैं समय करीब 2.30 PM पर SECTOR-3 के पास पहूंचा तो पीछे से दो मोटर साइकिल  सवार आए और अपनी मोटर साईकिल रोक कर मेरे को दोनो ने पकड़ लिया और दोनों मेरे थप्पड़ मारने लगे और मेरी जेब से मेरा मोबाईल फोन REDMI IL जिसमें SIM No 8875565503 थी जो छीन लिया। दोनो आपस में कह रहे थे कि गोलू भाग व दूसरा मनीष के नाम से कह रहा था कि जल्दी मोटर साईकल स्टार्ट कर और फिर वह रेवाड़ी की तरफ भाग गए।

पुलिस ने शिकायतकर्ता कि शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी थी। पुलिस ने मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले मे सलिंप्त एक आरोपी मनिष निवासी मोहल्ला वैधवाडा बावल जिला रेवाडी को गिरफ्तार करके अदालत से एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया था।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

मामले मे आगामी कार्यवाही करते हुए मामले मे सलिंप्त दुसरे आरोपी योगेश उर्फ गोलू निवासी मोहल्ला वैधवाडा बावल जिला रेवाडी को बुधवार को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनो आरोपियो को आज अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।

 

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment