ऑनलाइन परीक्षा पास कराने वाले हैकर गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: October 10, 2021 12:42 PM
Follow Us:

ऑनलाइन परीक्षा पास कराने वाले हैकर गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

हरियाणा एसटीएफ ने हैकिंग साफ्टवेयर का इस्तेमाल कर ऑनलाइन परीक्षा पास कराने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी सेक्टर-23 का रहने वाला विकासदीप दहिया है.  वह दुबई भागने की फिराक में था. एसटीएफ आज कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लेगी.वहीं एसटीएफ गिरोह के 7 सदस्यों से बरामद 1200 कंप्यूटर व 6 लैपटॉप को पंचकूला लैब भेजकर जांच कराएगी. एसटीएफ ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है. मामले में फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश को दबिश दी जा रही है.

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

इस गैंग का भंडाफोड़ STF ने गुरुवार को किया था और गैंग के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था. एसटीएफ ने कॉलेज में चल रही इनकी लैब पर भी छापा मारा गया, जहां से इनका पूरा काम ऑपरेट होता था. गैंग का काम ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षाओं में सेटिंग करवा कर परीक्षार्थियों से लाखों रुपये लेकर नौकरी लगवाते थे. एसटीएफ पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह वर्ष 2013-14 से ऑनलाइन और ऑफलाइन परिक्षाओं में सेटिंग करके एसएससी, सीएचएसएल, एमटीएस, रेलवे, नीट (NEET), आईआईटी (IIT) और सिपाही के अलावा कई प्रवेश परीक्षाओं में परीक्षार्थियों से लाखों रुपये लेकर पास करवाने के साथ नौकरी लगवाने का धंधा करते थे. आरोपियों में से 4 हरियाणा और दो राजस्थान के रहने वाले हैं.

 STF सोनीपत प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश देशवाल ने बताया कि एसटीएफ ने हैकिंग साफ्टवेयर का प्रयोग कर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था. इनमें मूलरूप से गांव गोरड फिलहाल अपेक्स ग्रीन मुरथल निवासी अशोक कुमार उर्फ शौकी, मूलरूप से गोरड फिलहाल पटेल नगर निवासी मोनू कुमार उर्फ डाक्टर, गोरड निवासी आशीष, जयपुर के मोतीनगर निवासी आकाश, राजस्थान के दोसा कोड़ला के गौरी व जयपुर के पानावाला के आकाश कुमार व जींद के श्यामलो निवासी आशीष था. इनको अदालत में पेश कर 8 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है.

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment