एम्स और सैनिक स्कूल पर मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा ….

By Sahab Ram
On: August 17, 2020 1:42 PM
Follow Us:

एम्स और सैनिक स्कूल पर मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा ….

सहकारिता मंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम में छात्राओं को भेंट की एजुकेशन किट : 

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

रेवाड़ी, 17 अगस्त। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा है कि लड़कियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए प्रदेंश में 15 किलोमीटर की दूरी पर महाविद्यालय खोले जा रहे है ताकि उच्च शिक्षा के लिए हमारी बेटियों को दूर न जाना पड़े, इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में नए 11 महिला महाविद्यालय की नींव रखी गई है। सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल आज रेवाड़ी जिले के खालेटा गांव में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित बेेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर खालेटा गांव का लिंगानुपात में उल्लेखनीय सुधार होने पर गांव के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि अब इस गांव का लिंगानुपात बढक़र 857 हो गया है, जो कि पहले के मुकाबले बहुत अधिक है। मंत्री ने कहा कि 2015 में पानीपत से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरूआत की जिसका हरियाणावासियों ने तहदिल से उसे अपनाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हरियाणा-स्वस्थ हरियाणा हमारा संकल्प है।

सहकारिता मंत्री ने ओलावृष्टिï के कारण गांव के जिन किसानों की सरसों व गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है उसका मुआवजा शीघ्र ही उनके खातों में आ जाएगा।
डॉ बनवारी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश के चंहुमुखी विकास के साथ-साथ बावल का भी समग्र विकास हुआ है और आगे भी बावल क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पानी की कमी को देखते हुए अब बावल विधानसभा क्षेत्र का ऐसा कोई गांव नहीं है, जिसको नहरी पेयजल योजना से न जोड़ा गया हो।

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*


मंत्री ने इस अवसर पर गांव की 10वीं कक्षा में अव्वल रही प्रिया, पूजा, स्नेह यादव, खुशी व शगुन को एजुकेशन किट देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ शीर्षक पर स्लोगन प्रतियोगिता में दीपांशु प्रथम, प्रतिभा द्वितीय व प्रिया तृतीय तथा रंगोली प्रतियोगिता में सोनिया व हिमांशी प्रथम, आरती व ईशु द्वितीय तथा शिक्षा व एकता तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व डॉ बनवारी लाल ने खालेटा गांव में 80 लाख रूपऐ की लागत से बने बूस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन तथा राजपूत धर्मशाला व इंट्रलोकिग्ंस टाईलों से नवनिर्मित गलियों का उद्घाटन और पौधारोपण भी किया।

अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डï ने इस मौके पर कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री ने हरियाणा की भूमि पानीपत से किया। उन्होंने बताया कि जिला में वर्ष 2016 के बाद लिंगानुपात में सुधार हुआ है, वर्ष 2016 में 870, वर्ष 2018 में 893, वर्ष 2018 में 913, वर्ष 2019 में 919 तथा वर्ष 2020 में अब तक 904 लिंगानुपात है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाए गए है।
इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी संगीता यादव, सरपंच सत्यरूप यादव, हेमलत्ता तंवर, जितेन्द्र यादव, यशु, डॉ अरविंद, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

हरियाणा विधानसभा में पेश हरियाणा नगर निकाय विधेयक, 2025 में नगर निगम  मेयर पद के उपचुनाव हेतु किया गया प्रावधान

एम्स, सैनिक स्कूल पर कहा ….
मनेठी एम्स के निर्माण के बारे में डॉ बनवारी लाल ने कहा कि सरकार की तरफ से कोई रूकावट नहीं है, पोर्टल पर जमीन अपलोड हो चुकी है। अपलोड हुई जमीन के बीच में जो तीन-चार जमीन के पैच बचे है, उनका समाधान करने के लिए जिला प्रशासन व गांव के लोग मिलकर कार्य कर रहे है। पाली सैनिक स्कूल के निर्माण के बारे में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इसके लिए बजट दिलाया जाएगा और शीघ्र ही इसका कार्य पूरा करवाया जाएगा। एसवाईएल के बारे में डॉ बनवारी बनवारी लाल ने कहा कि पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्री के बीच इस बारे में कल वार्ता होगी, इसके सकारात्मक परिणाम मिलेगें। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पहले ही हरियाणा के हित में फैसला दिया जा चुका है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment