आसान किस्तों पर स्ट्रीट वेंडर्स के लिए दस हजार का लोन

By Sahab Ram
On: August 26, 2020 2:08 PM
Follow Us:

आसान किस्तों पर  स्ट्रीट वेंडर्स के लिए दस हजार का लोन

नगर परिषद रेवाड़ी की शहरी परियोजना इकाई ने सरकार आपके द्वार की तर्ज पर कार्य करते हुए शहर के मुख्य बाजार मोती चौक पर प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के किर्यान्वन हेतु पथ विक्रेताओं के लिए लोन कैम्प का आयोजन किया।  नगर परिषद रेवाड़ी के कार्यकारी अधिकारी डॉ विजयपाल यादव ने बताया कि हरियाणा स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट 2017 व 2020 के अनुसार सभी रजिस्टर्ड पथ विक्रेताओं व फेरी वालों को आर्थिक मदद हेतु सरकार ने इस स्कीम की शुरूआत की है। जिसके तहत सभी जरूरतमंद पथ विक्रेताओं को दस हजार रूपए तक का आसान किस्तों में बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

इस मौके पर नगर परिषद रेवाड़ी के कार्यकारी अधिकारी डॉ विजयपाल यादव द्वारा पथ विक्रेताओं को प्रोविजनल वेण्डिंग सर्टिफिकेट वितरित किए गए। कैम्प के दौरान पथ विके्रताओं के लोन आवेदन मौके पर ही ऑनलाइन किए गए तथा उन पथ विक्रेताओं को भी सम्मलित किया गया जिनका नाम पूर्व की सर्वे सूची में नहीं था। कैम्प के दौरान सिफारिस पत्र (एलओआर) जारी करने हेतु आवेदन लिए गए व उन्हें मौके पर ही ऑनलाईन किया गया। कैम्प के माध्यम से 95 प्रोविजनल वेडिंग सर्टिफिकेट जारी कर उन्हें लोन के लिए ऑनलाइन किया गया तथा 122 लोगों के आवेदन एलओरआर जारी करने हेतु लिए गए। इस मौके पर शहरी मिशन प्रबंधन इकाई के कर्मचारी भी उपस्थित रहें

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment