आईजीयू में इनसो का विरोध प्रदर्शन ,वीसी बिल्डिंग पर जड़ा ताला

By Sahab Ram
On: August 24, 2020 11:40 AM
Follow Us:

आईजीयू में इनसो का विरोध प्रदर्शन ,वीसी बिल्डिंग पर जड़ा ताला

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में छात्र संगठन इनसो ने छात्रों की मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया । प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों के साथ छात्रों को धक्कामुक्की भी हो गई । इसी दौरान छात्रों ने वीसी बिल्डिंग के गेट पर ताला लगा रोष व्यक्त किया ।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

यूनिवर्सिटी अध्यक्ष रवि मसीत ने बताया कि हमने जो मांगे रखी थी उनको पूरा करने के लिए पहले तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आश्वासन दिया । लेकिन बाद में वह मांगे नहीं मानी गई । जिसकी वजह से वह ताला लगाने पर मजबूर हुए। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के अधिकारी छात्र विरोधी हैं । इस कोरोना काल में दूसरे राज्यों और जिलों से परीक्षाएं देने आए विद्यार्थियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
लड़कियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । हॉस्टल को अब तक खाली नहीं करवाया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में यूनिवर्सिटी होने के कारण यहां यातायात के संसाधनों की भी कमी है। ऐसे में कोई भी फैसला विद्यार्थियों के हित में नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि ताला लगाने के बाद में वाइस चांसलर अपने आवास में ही रहे, वह विद्यार्थियों से मिलने तक नहीं आए। यह सब उनकी विद्यार्थियों के प्रति सोच को दर्शाता है । आखिर वाइस चांसलर जब विद्यार्थियों की नहीं सुन सकते तो फिर यूनिवर्सिटी में किसके लिए नियुक्त किए गए हैं| उन्होंने कहा कि सोची समझी रणनीति के तहत इस यूनिवर्सिटी और यहां के विद्यार्थियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है । पुलिस के आने के बाद भी वाइस चांसलर विद्यार्थियों से मिलने तक नहीं आए ।इस मौके पर वाइस चांसलर मुर्दाबाद के नारे भी विद्यार्थियों ने लगाए।
प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में उप प्रधान राकेश, युगल, संजीव जावा, मनजीत, सतीश, धीरज, रोबिन सिंह मनीष ,लकी, पूजा, प्रिया प्रमोद ,आशीष शर्मा, आशीष स्वामी, सतीश, सतीश यादव, प्रीतम, रघुनंदन, प्यारेलाल, धीरज, तुषार, प्रीति, पूनम, शिवानी, विन्नू, ज्योति आदि मौजूद थे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment