आईआरसीटीसी की इस स्कीम के जरिए घर बैठे कमाए पैसे

By Sahab Ram
On: September 25, 2021 1:12 PM
Follow Us:

आईआरसीटीसी की इस स्कीम के जरिए घर बैठे कमाए पैसे

आईआरसीटीसी रेल ट्रेवल सर्विस के लिए एफिलिएट की नियुक्ति करता है। जो एजेंट्स इच्छुक होते हैं वह अपने शहर में ऑनलाइन रेल टिकट को बुक कर सकते हैं। इसके बदले में उन्हें अच्छा कमीशन दिया जाता है। एजेंट्स बनने का तरीका बहुत ही आसन है जिसके बारे में हम आपको विस्तार से बताएँगे।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

इस स्कीम के जरिए आईआरसीटीसी चुनिंदा एजेंट्स को शहर भर में नियुक्त करता है। इसके बाद ये एजेंट्स अपने शहर में रहकर आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर लॉगइन कर रेलवे टिकट को बुक कर सकते हैं। इसके अलावा इन एजेंट्स को भारतीय रेलवे की तरफ से एक अलग से आईडी दी जाती है। इन्हीं टिकट बुकिंग के बदले  में उन्हें कमीशन दिया जाता है। आईआरसीटीसी की इस स्कीम के तहत 1500 से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं।

कैसे बने एजेंट

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

आईआरसीटीसी की इस योजना में अधिकृत एजेंट बनने के लिए 100 रुपये के स्टांप पेपर पर एग्रीमेंट बनवाना होगा। वहीं आईआरसीटीसी के नाम पर 20 हजार रुपये का एक डिमांड ड्राफ्ट भी तैयार करना होगा। इसके साथ आईआरसीटीसी से उपलब्ध रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर कर उसकी कॉपी भी लगानी होगी। इसके अलावा संबंधित रेलवे जोनल का पत्र, पेन कार्ड, घर का पता, पिछले वर्षों का इनकम ट्रैक्स रिटर्न और क्लास थर्ड पर्सनल डिजिटल सर्टिफिकेट देना अनिवार्य होगा। रेल ट्रैवल सर्विस एजेंट बनने के लिए पर्सनल डिजिटल सर्टिफिकेट लेना होगा। यह सर्टिफिकेट किसी भी इंडियन सर्टिफाइंग अथॉरिटी से लिया जा सकता है।

आईआरसीटीसी की इस सर्विस के लिए सिक्योरिटी के तौर पर 20 हजार रुपये जमा करना होंगे, जो बाद में वापस भी मिल सकेंगे। 20 हजार रुपये का एक ड्राफ्ट आईआरसीटीसी के नाम बनवाना होगा। वहीं एजेंट को रिनुअल के तौर पर हर साल 5000 रुपये भी देने होंगे। आईआरीटीसी ने एजेंट्स का कमीशन रेट भी तय किया हुआ है। टिकट बुकिंग के दौरान एजेंट्स स्लिपर क्लास की टिकट पर अधिकतम 30 रुपये और एसी टिकट पर अधिकम 60 रुपये प्रति टिकट कस्टमर्स से वसूल सकते हैं। जो कि टिकट की कीमत से एक्स्ट्रा चार्ज होगा। इसमें सर्विस टैक्स अलग होगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment