अवैध हथियार रखने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: August 31, 2021 3:14 PM
Follow Us:

अवैध हथियार रखने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

थाना सैक्टर 6 धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव आसलवास निवासी संदीप हाल निवासी नारायण विहार सैक्टर 06 धारूहेड़ा के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि गत 25 जुलाई को पुलिस ने 75 फुटा रोड से होते हुए लोटस सोसाइटी के पास एक बुलेट मोटरसाईकिल सवार दो युवकों लोकेश शर्मा पुत्र औमप्रकाश शर्मा व शुभम शर्मा पुत्र कालूराम निवासी महेश्वरी थाना सैक्टर 6 धारूहेड़ा जिला रेवाड़ी को काबू करके उनके कब्जा से एक देशी पिस्टल व एक देशी कट्टा सहित कुल 8 जिन्दा कारतूस बरामद किये थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हथियार उपलब्ध करवाने वाले तीसरे आरोपी कपिल पुत्र जयप्रकाश निवासी कादराबाद जिला गाजियाबाद यूपी को भी 27 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

इसके बाद आरोपी से पूछताछ में मंजीत पुत्र शीशराम का भी मामले में संलिप्त होना पाया गया था। तब पुलिस ने मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए मामले में चोथे आरोपी मंजीत पुत्र शीशराम निवासी गाँव मिल्ख्पुर जिला अलवर राजस्थान को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से पिस्टल के 8 व देशी कट्टा के 5 कारतूस सहित कुल 13 जिन्दा कारतूस बरामद किये थे। थाना सैक्टर 6 धारूहेड़ा पुलिस ने मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त पांचवे आरोपी संदीप पुत्र महाबीर सिंह निवासी गाँव आसलवास जिला रेवाड़ी हाल निवासी नारायण विहार सैक्टर 6 धारूहेड़ा को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment