अनिल विज ने वीसी से किया मॉलिक्यूलर लैब का उद्घाटन

By Sahab Ram
On: August 24, 2020 1:53 PM
Follow Us:

अनिल विज ने वीसी से किया मॉलिक्यूलर लैब का उद्घाटन

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री अनिल विज ने आज वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में स्थापित जिला आणविक प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपायुक्त यशेन्द्र सिंह, सीएमओ सुशील माही व पीएमओ डॉ सुरेन्द्र यादव सहित अन्य चिकित्सक स्टॉफ भी मौजूद रहा।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि रेवाड़ी व सिरसा में मॉलिक्यूलर लैब का उद्घाटन किया गया है। अब प्रदेश में ऐसी प्रयोगशालाओं की संख्या बढक़र 23 हो गई है। मंत्री ने बताया कि राज्य में अब 14 सरकारी अस्पतालों तथा मेडिकल कॉलेजों में ऐसी कोविड-19 लैब स्थापित की जा चुकी हैं, जबकि प्रदेश के 9 निजी अस्पतालों में भी यह सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही राज्य के सभी जिलों में इस प्रकार की लैब स्थापित करने का लक्ष्य रखा हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों प्रयोगशालाओं के शुरू होने से राज्य में कोविड-19 टैस्ट की क्षमता बढक़र प्रतिदिन 20 हजार से अधिक हो जाएगी।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

अनिल विज ने कहा कि शुरूआती दौर में उनके पास कोरोना जांच की सुविधा नहीं थी बल्कि टेस्ट बाहर से करवाए जाते थे। परन्तु मात्र कुछ समय में ही राज्य के विभिन्न भागों में 23 लैब स्थापित की जा चुकी है। उन्होंने बताया गत 6 माह के दौरान सरकार ने कोरोना की जांच में विशेष बढ़ोतरी की है। इसके तहत मार्च में मात्र 30 लोगों की प्रतिदिन जांच की जाती थी, जोकि अप्रैल में बढकऱ 880, मई में 2930, जून में 4980, जुलाई में 11238 तथा अगस्त में 15291 लोगों का प्रतिदिन टेस्ट किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा सरकार प्रतिदिन अधिक से अधिक से लोगों की जांच करवाने की व्यवस्था कर रही है, परन्तु लोगों को भी स्वयं सुरक्षित रहना होगा।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में स्थापित की गई मॉलिक्यूलर लैब के शुरूआत होने से अब जांच में और तेजी आएगी, तथा कई प्रकार की जांच अब यहां हो सकेगी। डीसी ने बताया कि जिला में कोरोना के मरीजों के सैंपल जांच के लिए रोहतक व फरीदाबाद में भेजे जाते हैं, ऐसे में जांच रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन लग जाते हैं। अब जिला में ही सैंपल की जांच हो सकेगी।

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment