अनलॉक -3 : स्कूल, कॉलेज, शिक्षण व कोचिंग संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगे

By Sahab Ram
On: July 31, 2020 3:30 PM
Follow Us:

अनलॉक -3 : स्कूल, कॉलेज, शिक्षण व कोचिंग संस्थान 31 अगस्त  तक बंद रहेंगे

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

रेवाड़ी, 31 जुलाई। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने सरकार द्वारा जारी अनलॉक-3 के निर्देशानुसार जिले के लिए गाइडलाइन जारी की है। जिलाधीश ने कहा है कि कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की नियमावली और समय-समय पर जारी की जा रही मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी)की पालना करना अनिवार्य है। लॉकडाउन की पाबंदी कनटेनमेंट जोन में 31 अगस्त तक जारी रहेगी।
इन पर रहेगा अभी प्रतिबंध
सरकार के आदेशानुसार प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार कन्टेनमेंट जोन के बाहर स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान, कोचिंग संस्थान, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, बार, ऑडिटोरियम, ऐस्मबेली हॉल आदि 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, शैक्षणिक व धार्मिक कार्यक्रमों आदि पर भी 31 अगस्त तक पाबंदी रहेगी। इसके अतिरिक्त कंटेनमेंट जोन में सभी प्रकार की गतिविधियों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत 31 अगस्त तक प्रतिबंद रहेंगे। मेट्रो रेल सेवा भी बंद रहेगी। अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाएं अनुमति के साथ ही चलेगी। जिलाधीश ने कहा कि योग संस्थान व जिमनाजिम को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी )जारी होने के बाद पांच अगस्त को खोलने की अनुमति दी जाएगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह स्वास्थ मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी स्वास्थय प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित होंगे।
जिलाधीश ने कहा कि मास्क पहनकर ही घर से अति आवश्यक कार्य के लिए बाहर निकलें और बाहर एक दूसरे से दो गज की सामाजिक दूरी बनाकर रखें। जारी गाइडलाइन में 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों व दस वर्ष तक की आयु के बच्चों , गर्भवती महिलाओं और क्रॉनिक बिमारियों से पीडि़त व्यक्तियों को भी घर में ही रहने की सलाह दी गई है। कोरोना के संभावित खतरे की अग्रिम पहचान के लिए आरोग्य सेतू एप सभी को अपने फोन में डाउन लोड करना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर और बिना फे स मास्क पर 500 रूपये का जुर्माना जारी रहेगा ।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment