सरल पोर्टल पर सेवाएं देने में रेवाडी प्रदेशभर में नबंर वन पर।

By Sahab Ram
On: October 30, 2020 5:34 PM
Follow Us:

प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए गए सरल पोर्टल पर विभिन्न विभागों की सेवाएं व योजनाएं एक ही छत के नीचे ऑनलाईन उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनका लोगों को पूरा लाभ मिल रहा है।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रेवाडी जिला सर्विस देने में प्रदेशभर में नंबर एक पर है। उन्होंने अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सेवाएं व योजनाओं का लाभ देने के लिए इसी प्रकार निरंतर प्रयास जारी रखें। डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि सरल पोर्टल पर 13 लाख 82 हजार 842 आवेदन हुए जिनमें से 13 लाख 68 हजार 173 को सेवाएं दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सेवा के अधिकार के तहत समय सीमा में 12 लाख 24 हजार 899 सेवाएं दी गई है। डीसी ने बताया कि हमारा स्कोर पूरे प्रदेश में 8.7 है।
डीसी ने बताया कि नागरिकों को बेेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अंत्योदय सरल केन्द्रों की स्थापना की गई है। समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की सुविधा का लाभ एक ही छत के नीचे प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि नागरिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं व सेवाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े, इसके लिए सरकार द्वारा अंत्योदय सरल केन्द्रों की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि जिला सचिवालय परिसर में सरल केन्द्र, सैक्टर-1 रेवाडी में अंत्योदय केन्द्र, तथा बावल व कोसली में एक-एक अंत्योदय सरल केन्द्र जिला में स्थापित किए गए है।
उल्लेखनीय है कि वाहन पंजीकरण में सेवा अधिकार अधिनियम के तहत तय समय सीमा में सेवा देने में भी रेवाड़ी जिला प्रदेशभर में प्रथम स्थान पर है। रेवाड़ी में पिछले नौ माह में 10 हजार से अधिक कार, जीप, मोटर साईकिल, स्कूटी, ट्रैक्टर व क्रेन के पंजीकरण हुए है।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment