शहीद नवीन कुमार की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

By Sahab Ram
On: August 22, 2020 1:03 PM
Follow Us:

शहीद नवीन कुमार की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री
कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। सार्वजनिक समस्याओं का हल हाल में समाधान कराया जाएगा। कोरोना के चलते कुछ समय के लिए विकास की रफ्तार धीमी पड़ गई थी, लेकिन अब पुन: इस गाड़ी ने रफ्तार पकड़ ली है।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव
कोसली हलके के आदर्श गांव कतोपुरी में शहीद नवीन कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने
पौधरोपण भी किया तथा ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित भी किया। विधायक ने पंचायत समिति द्वारा स्कूल परिसर में इंटर लॉकिंग टाइल से बने रास्ते, स्कूल भवन का सौंदर्यीकरण, शहीद नवीन कुमार पार्क में इंटर लॉकिंग टाइल व टीन शैड, गांव की अनेक गलियों में इंटरलॉकिंग से बने रास्ते, स्वर्ग आश्रम में टीन शैड का निर्माण तथा अनुसूचित चौपाल में टीन शैड के निर्माण कार्य का उद्घाटन कर ग्रामीणों को समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि जय जवान-जय
किसान की नारे को अगर कोई चरितार्थ कर रहा है तो वह कोसली क्षेत्र है। गांव
कतोपुरी के शहीद नवीन कुमार ने जम्मु कश्मीर के कुपवाड़ा में एक आपरेशन के दौरान आतंकवादियों से लोहा लेते हुए भारत माता की रक्षा की खातिर अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनकी बहादुरी को देखते हुए ही उन्हें मरणोपरांत वीरता पुरस्कार से नवाजा गया था। आर्मी चीफ व राष्ट्रपति द्वारा भी शहीद नवीन कुमार के परिवार को सेना मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। धन्य है वो बुजुर्ग पिता श्यामलाल व माता लक्ष्मी देवी, जिन्होंने नवीन कुमार जैसे रणबांकुरे को जन्म दिया। आज सभी इस जवान की शहादत पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर पंचायत समिति जाटूसना चेयरमैन रुबी यादव, हैडमास्टर सतीश कुमार, जाटूसाना मंडल अध्यक्ष जिले सिंह, सज्जन साहेब, रामनिवास सूबेदार, अजीत कृष्ण लाला, सतीश पंच, कमल यादव, राजसिंह, पप्पू यादव, जितेंद्र यादव समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment