जाने मौसम का हाल

By Sahab Ram
On: October 8, 2021 10:54 AM
Follow Us:

जाने मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारतीय राज्यों में अगले तीन दिनों तक बारिश हो सकती है।  केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बादल बरस सकते हैं।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। केरल के इडुक्की जिले में बारिश को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है.  वहीं मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक पठनमथीट्टा, कोट्टायम, पलक्कड और मलप्पुरम जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक , तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की स्थिति है।  बारिश के साथ-साथ आंधी तूफान की भी आशंका जताई गई है। बारिश की संभावना को देखते हुए इन क्षेत्रों में रह रहे लोगों के लिए कई तरह की गाइडलाइन भी जारी की गई हैं।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

 

 

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment