चैन स्नेचिंग के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: October 7, 2021 11:51 AM
Follow Us:

चैन स्नेचिंग के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार

सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने चैन स्नेचिंग के मामले में कार्यवाही करते हुए एक ओर आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान राजस्थान के भरतपुर जिला के गांव बोकाली निवासी धर्मबीर उर्फ लम्बू के रूप में हुई है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

जांचकर्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता नीता पत्नी तेजवीर सिंह निवासी धारूहेड़ा ने पुलिस में शिकायत दी थी कि गत 22 मार्च को मैं अपने पति के साथ मोटरसाईकिल पर बैठकर अपने घर से भिवाड़ी जा रही थी। जैसे ही हम महेश्वरी गांव से आगे सोहना रोड़ पर पहुंचे। पीछे से एक काले रंग की मोटर साइकिल पर सवार होकर दो लड़के  आए और हमारी मोटर साइकिल के साथ से निकलते हुए मेरे गले से सोने की चैन छीनकर भिवाड़ी की तरफ भाग गये। सैक्टर 06 धारूहेड़ा पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।

जाँच के दौरान सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने मामले में संलिप्त एक आरोपी अर्जुन को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। तथा मामले मे आगामी कार्यवाही करते हुए मामले मे सलिंप्त दूसरे आरोपी धर्मबीर उर्फ सम्बू निवासी बाकोली जिला भरतपुर राजस्थान को प्रोडैक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके 2 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। आरोपी के कब्जा से कुल 3000/- रुपए भी बरामद किए गए है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

 

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment