घर मे घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: October 16, 2021 1:48 PM
Follow Us:

घर मे घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने घर मे घुसकर एक मोबाईल फोन व 5-5 रुपए के सिक्के चोरी करने के मामले मे कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान धारूहेड़ा के रामजस नगर कालोनी ननंदरामपुर बास रोड़ निवासी गौरव के रुप मे हुई है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

जांचकर्ता ने बताया कि अतर सिंह पुत्र मातादिन निवासी सोनेलखपुरा जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश  शिवनगर गली न. 1 नंदरामपुरा बास रोड धारुहेडा मे रिंकू के मकान मे किराए पर रहता है। दिनांक 10/11 अक्तूबर को  अतरसिंह के घर मे से एक मोबाईल फोन व 5-5 रुपए के सिक्के चोरी होने पर अतरसिंह कि शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी थी।

जांच मे कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी गौरव निवासी रामजस नगर कालोनी नन्दराम बास रोड़ धारूहेड़ा जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाईल फोन भी बरामद कर लिया है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

 

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment